Monday, August 5, 2013
खुजली का घरेलू उपचार
*नींबू का रस बराबर मात्रा में
अलसी के तेल के साथ मिलाकर
खुजली वाली जगह पर मलने से हर
तरह की खुजली से
छुटकारा मिलताहै।
*नारियल के ताज़े रस और टमाटर
का मिश्रण खुजली वाली जगह
पर लगाने से भी खुजली दूर
हो जाती है।
*अगर खुजली पूरे शरीर में फैल
रही है तो 3 या 4 दिनों तक
पीसी हुई अरहर की दाल दही में
मिश्रित करके पूरे शरीर पर
लगायें। इससे खुजली फैलने से रुक
जायेगी और जल्द ही गायब
भी हो जायेगी।
*शुष्क त्वचा के कारण
होनेवाली खुजली को दूध
की क्रीम लगाने से कम
किया जा सकता है।
*खुजली वाली त्वचा पर नारियल
तेल अथवा अरंडी का तेल लगाने से
बहुत फायदा मिलता है।
*बबूल के पेड़ की छाल से
एक्ज़िमा के कारण
हो रही खुजली नियंत्रण में
आती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment