Monday, August 5, 2013
इलायची के गुण
इलायची में एंटीआक्सीडेंट होता है।
इसीलिए इससे रोगप्रतिरोधक
क्षमता तो बढ़ती ही है। साथही चेहरे
पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती व
चेहरे की चमक भी बढ़ती है।
*इलायची का पेस्ट बनाकर माथे पर
लगाएं। सिरदर्द मेंतुरंत आराम
मिलेगा।
*मुंह से दुर्गन्ध आती हो,
इसका इस्तेमालकरें।
*सफर में मुंह में इलायची रखें।
उल्टी नहीं आएगी।
*सांस लेने मेंतकलीफ हो तो, मुंह में एक इलायची डालें, आराम मिलेगा।
*यदि आवाज बैठीहुई है या गले में
खराश है, तो सुबह उठते समय और रात
को सोते समय छोटी इलायची चबा-
चबाकर खाएँ तथा गुनगुना पानी पीएँ।
*सर्दी-खाँसी और छींक होनेपर एक
छोटी इलायची, एक टुकड़ा अदरक,
लौंग तथा पाँच तुलसी के पत्ते एक साथ
पान में रखकर खाएँ।
*बड़ी इलायची पाँच ग्राम लेकर
आधा लीटर पानी में उबाल लें। जब
पानी एक-चौथाईरह जाए, तो उतार लें।
यह पानी उल्टियाँ रोकने में कारगर
सिद्ध होता है।
*मुँह में छालेहो जाने पर
बड़ी इलायची को महीन पीसकर
उसमें पिसी हुई मिश्री मिलाकर
जबान पर रखें।
*यदि केले अधिकमात्रा मेंखा लिए
हों, तो तत्काल एक इलायची खा लें।केले पच जाएँगे और आपको हल्कापन महसूस होगा।
*बहुतों को यात्रा के दौरान बस में
बैठने पर चक्कर आते हैं
या जी घबराताहै। इससे निजात पाने
के लिएएक छोटी इलायची मुँह में
रखलें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment