Tuesday, August 6, 2013
त्वचा को कील-मुंहासों और दाग- धब्बों के लिए घरेलू उपाय
*गुलाब पत्तियों, सेना, नीम,
तुलसी और कासनी की 3 ग्राम
(प्रत्येक) पत्तियों को उबालें। इस
मिश्रण को छानकर इसमें
चीनी मिलाएं। इस मिश्रण
को छानकर इसमें चीनी मिलाएं।
इस मिश्रण को हर रात सोने से पहले
पिएं और आपको 15दिनों में
ही फर्क दिखाई देने लगेगा।
*25 मिली ग्लिसरीन और 25
मिली शुद्ध गुलाब जल में 5 ग्राम
सल्फर पावडर मिलाएं। इस लेप
को रात में चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासे
पर लगाकर छोड़ दें। सबेरे पानी से
चेहरा धोएं। इस लेप से एक हफ्ते में
आप एक्ने की प्रॉब्लम से निजात
पा सकते हैं। बेहतरीन रिजल्ट पाने
के लिए सप्ताह में 3 बार इसे लगाएं।
*संतरे के 20 ग्राम सूखे छिल्के, 5
ग्राम सूखे नीम के पत्ते लें और इन्हें
पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में 5
ग्राम चूर्ण, चंदन चूर्ण और
आटा मिलाएं। इस मिश्रण में 5
मिली बादाम तेल और
इतनी ही मात्रा में तिल का तेल
मिलाएं। अब इस उबटन को रातभर
चेहरे पर लगाए रखें और सबेरे पानी से
धो दें। इस उबटन को हफ्ते में 3-4 बार
लगाएं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment